logo

अथ् श्री बैधनाथम शिवालय का प्राण प्रतिष्ठा के साथ प्रतिमा स्थापित

दरभंगा (तारडीह)प्रखंड के ठेंगहा पंचायत अंतर्गत मोतनाजे गांव में नव निर्मित अथ् श्री बैधनाथम शिवालय का रविवार को प्राण प्रतिष्ठा के साथ प्रतिमा स्थापित की गई।वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ रविवार को नवनिर्मित शिवालय में शिवलिंग,माता पार्वती व भगवान गणेश की प्रतिमाओं को स्थापित किया गया।जयदेवपट्टी गांव से आए पुरोहित पंडित श्री महेश मिश्रा,पंडित भगवान जी मिश्रा, पंडित मुकेश झा के द्वारा पूरे विधि-विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ देवी देवताओं की प्रतिमा को स्थापित किया गया। मुख्य यजमान के रूप में दीपक सिंह और पिंकी सिंह के द्वारा भगवान शिव सहित कई अन्य देवी-देवताओं का प्रतिमा स्थापित कि गई।इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।अथ् श्री बैधनाथम शिवालय प्राण प्रतिष्ठा में मुख्य रूप से धीरेन्द्र नारायण सिंह,दामोदर सिंह,आनंद मोहन सिंह,विपीन सिंह, विनोद सिंह,राजीव सिंह,चुन्नू सिंह,मुन्ना सिंह,प्रमोद सिंह,रविन्द्र सिंह, सुरेन्द्र सिंह,प्रिंस सिंह,अंश राज,उज्ज्वल कुमार सहित कई अन्य मौजूद थे।

56
3286 views